कस्तूरबा स्कूलों में 14,127 सीटें रिक्त, बदलेगी नामांकन प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2019 12:38 AM
रांची : राज्य के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कुल 14127 सीटें रिक्त रह गयीं. विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. 203 विद्यालयों में कुल 91350 सीटें हैं. विद्यालय में कुल 77223 छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक में कुल 36788 और नौ से 12वीं में […]
रांची : राज्य के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कुल 14127 सीटें रिक्त रह गयीं. विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. 203 विद्यालयों में कुल 91350 सीटें हैं. विद्यालय में कुल 77223 छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक में कुल 36788 और नौ से 12वीं में 40435 छात्राएं नामांकित हैं. सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से शत-प्रतिशत सीट पर नामांकन का लक्ष्य रखा है. इसके लिए नामांकन प्रक्रिया में बदलाव करने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










