रांची: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया है. राज्यस्तरीय कोर कमेटी में 13 नेताओं को शामिल किया गया है. कमेटी में इन सदस्यों के अलावा मोरचा के अध्यक्ष भी सदस्य होंगे. कोर कमेटी में पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रदीप बलमुचु को जगह नहीं मिली है. पार्टी ने प्रमंडल स्तर पर कार्यक्रम भी बनाये हैं.
14 जून को पलामू में, 16 जून को उत्तरी छोटानागपुर में, 18 को कोल्हान में, 20 को संताल परगना में, 23 को दक्षिणी छोटानागपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मुख्य संयोजक के साथ-साथ सदस्य भी बनाये गये हैं.
पलामू प्रमंडल में राधाकृष्ण किशोर को मुख्य संयोजक व प्रमोद सिंह, हृदयनंद मिश्र, इरफान सिद्दकी, सीमा पात्र को सदस्य, उत्तरी छोटानागपुर में मनोज यादव को मुख्य संयोजक व जवाहर लाल सिन्हा, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, बदरी राम को सदस्य, कोल्हान में अशोक चौधरी को मुख्य संयोजक व बागुन सुंब्रई, डीपी जामुदा, सरदार महेंद्र सिंह, समरेंद्रनाथ तिवारी को सदस्य, संताल परगना में आलमगीर आलम को मुख्य संयोजक व फुरकान अंसारी, केएन झा, स्टीफन मरांडी को सदस्य, दक्षिणी छोटानागपुर में अनादि ब्रह्ना को मुख्य संयोजक व केशव महतो कमलेश, शशिभूषण राय और रविंद्र सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.