नामकुम/रांची : बिजली तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठा एक यात्री झुलसा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नामकुम/रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर में लदनापीड़ी के समीप सोमवार को बस की छत पर बैठे यात्री बिजली के तार की चपेट में आ गये. इससे एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया. रामपुर में गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी. इसी से बचने के लिए बुंडू से रांची जा रही खुशबू नामक […]
विज्ञापन
नामकुम/रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर में लदनापीड़ी के समीप सोमवार को बस की छत पर बैठे यात्री बिजली के तार की चपेट में आ गये. इससे एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया. रामपुर में गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी.
इसी से बचने के लिए बुंडू से रांची जा रही खुशबू नामक बस (जेएच01बीबी-5940) मुख्य सड़क के बजाय गांव से होकर गुजरने लगी. लदनापीड़ी के समीप छत पर बैठे कुछ यात्री बिजली तार के संपर्क में आ गये. करंट लगने पर लोग चिल्लाने लगे, तो ड्राइवर ने बस रोक दी.
बताया जा रहा है कि बस की छत पर टोकरी लदी थी. इस कारण बिजली का तार सीधे बस की संपर्क में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद घायल को अस्पताल भिजवाया गया. समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










