ग्रामीणों से समझौता चाहती है रनिया पुलिस

रांची : खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र के मरचा गांव के लोगों के साथ मारपीट के मामले में रनिया पुलिस समझौता कराने पर तुली हुई है. गत दो जुलाई को ग्रामीणों को थाने से भगा देनेवाले रनिया थानेदार बुधवार की रात करीब 8.30 बजे मरचा पहुंचे थे. ग्रामीणों को समझाने के बाद सभी को […]
रांची : खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र के मरचा गांव के लोगों के साथ मारपीट के मामले में रनिया पुलिस समझौता कराने पर तुली हुई है. गत दो जुलाई को ग्रामीणों को थाने से भगा देनेवाले रनिया थानेदार बुधवार की रात करीब 8.30 बजे मरचा पहुंचे थे. ग्रामीणों को समझाने के बाद सभी को उन्होंने गुरुवार को थाना बुलाया था. गांव के 60 लोग आज थाना पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी नहीं मिले.
गुरुवार को फिर थानेदार पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और कुछ लोगों को पुलिस गाड़ी में बैठा कर गांव से दूर ले गये. वहां थानेदार ने जॉन टोपनो के घर में घुस कर मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोपियों से समझौता करने के लिए उन पर दवाब बनाया. ग्रामीणों ने समझौते से इनकार कर दिया. ग्रामीण शुक्रवार को फिर से ग्राम सभा करेंगे, जिसमें समझौते पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




