रांची : कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनायें : सीपी सिंह

Updated at : 17 Mar 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनायें : सीपी सिंह

रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र संकल्प है. इस संकल्प के साथ कार्यकर्ता बूथों पर जुटें. श्री सिंह शनिवार को अपर बाजार मंडल में प्रमुख कार्यकर्ताअों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. अरगोड़ा मंडल की बैठक को संबोधित करते […]

विज्ञापन

रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र संकल्प है. इस संकल्प के साथ कार्यकर्ता बूथों पर जुटें. श्री सिंह शनिवार को अपर बाजार मंडल में प्रमुख कार्यकर्ताअों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

अरगोड़ा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि देश की जनता के सुखद भविष्य के लिए हमें नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. चुटिया मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अब हमें गली-मुहल्लों में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से पार्टी के लिए वोट करने की अपील करना है. बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, सुनील शर्मा, केके गुप्ता, राजू सिंह, मुकेश सिंह, छत्रधारी महतो, विनोद महतो, सुरज साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola