रांची : सरावगी बंधुओं की कंपनी बद्री उद्योग नीलाम होगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 2:22 AM
शकील अख्तर, रांची : बैंक ऑफ इंडिया ने सरावगी बंधुओं की कंपनी बद्री केदार उद्योग को नीलाम करने और निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है. बैंक ने कंपनी द्वारा की गयी 13.19 करोड़ रुपये की जालसाजी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला किया है. उल्लेखनीय है कि सरावगी […]
शकील अख्तर, रांची : बैंक ऑफ इंडिया ने सरावगी बंधुओं की कंपनी बद्री केदार उद्योग को नीलाम करने और निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है. बैंक ने कंपनी द्वारा की गयी 13.19 करोड़ रुपये की जालसाजी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला किया है.
उल्लेखनीय है कि सरावगी बंधुओं द्वारा की गयी बैंक जालसाजी के मामले में सीबीआइ तीन प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है. साथ ही प्रवर्तन निदेशालय(इडी) ने भी मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. बद्री केदार उद्योग का अकाउंट एनपीए होने के सात महीने बाद नेशनल बैंकिंग ग्रुप ने इसके फॉरेंसिक ऑडिट का फैसला किया. फॉरेंसिक ऑडिट की जिम्मेदारी कोलकाता के मेसर्स पीएस राय एंड एसोसिएट को सौंपी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










