मारवाड़ी कॉलेज : अंक पत्र जमा करने में छूट

Updated at : 27 Jun 2014 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी कॉलेज : अंक पत्र जमा करने में छूट

रांची. मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक में नामांकन लेनेवाले विद्यार्थियों को अंक पत्र जमा करने में छूट दी गयी है. सीबीएसइ द्वारा अभी तक मूल अंक पत्र नहीं आने के कारण कॉलेज ने विद्यार्थियों को इंटरनेट से डाउनलोड किये अंक पत्र को संबंधित स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य से सत्यापित करा कर जमा करने का निर्देश दिया गया […]

विज्ञापन

रांची. मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक में नामांकन लेनेवाले विद्यार्थियों को अंक पत्र जमा करने में छूट दी गयी है. सीबीएसइ द्वारा अभी तक मूल अंक पत्र नहीं आने के कारण कॉलेज ने विद्यार्थियों को इंटरनेट से डाउनलोड किये अंक पत्र को संबंधित स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य से सत्यापित करा कर जमा करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा विद्यार्थियों को एक शपथ पत्र भी देना होगा कि वे मूल अंक पत्र जमा करेंगे. मूल अंक पत्र जुलाई के अंत तक जमा करना है.

जमा नहीं करने पर नामांकन रद्द कर दिया जायेगा. छात्रों व अभिभावकों की शिकायत के बाद कॉलेज ने यह निर्णय लिया है. यह जानकारी प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola