रांची : लोस चुनाव में पहली बार सी विजिल एप करेगा निगरानी

Updated at : 05 Feb 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : लोस चुनाव में पहली बार सी विजिल एप करेगा निगरानी

रांची : स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप सी-विजिल लांच किया है. इस एप के जरिये आमजन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेंगे. यह अनुमति चुनाव की घोषणा की तिथि से प्रभावी होगी और मतदान के एक दिन बाद तक बनी रहेगी. कोई भी […]

विज्ञापन
रांची : स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप सी-विजिल लांच किया है. इस एप के जरिये आमजन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेंगे.
यह अनुमति चुनाव की घोषणा की तिथि से प्रभावी होगी और मतदान के एक दिन बाद तक बनी रहेगी. कोई भी व्यक्ति इस एप के जरिये कहीं पर भी हो रही गड़बड़ी व घटना की जानकारी दे सकेगा. सी-विजिल एप चुनावी गड़बड़ियों पर तत्काल लगाम लगाने में सहायक होगा. यह एप सिर्फ चुनाव की घोषणा वाले स्थानों पर ही काम करेगा. एप का बीटा वर्जन लोगों व चुनाव कर्मियों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे वे इसके बारे में जानकारी जुटा सकेंगे. अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है.
इस एप के आने से नागरिकों को चुनाव के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार इस एप का प्रयोग किया जायेगा. इससे पूर्व परीक्षण के तौर पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस एप का प्रयोग सफलतापूर्वक किया गया था. इस ऐप को लेकर रांची जिला प्रशासन द्वारा भी तैयारी की जा रही है.
ऐसे काम करेगा एप: सी विजिल एप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जीपीएस वाला एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी होगा. शिकायत के लिए जागरूक नागरिक को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एक तस्वीर या अधिक से अधिक दो मिनट की वीडियो रिकाॅर्डिंग कर इस एप पर भेजना होगा. इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी. सबूत आधारित शिकायत का निवारण अधिकतम 100 मिनट में किया जायेगा.
जीपीएस से करेगा काम : जीपीएस की मदद से शिकायत वाले स्थान की पहचान की जा सकेगी. इसके लिए शिकायतकर्ता को एक यूनिक आइडी दिया जायेगा, जिससे वह आगे की कार्रवाई जान सकेगा. शिकायत दर्ज होने के बाद सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के पास जायेगी.
फिर इसे फील्ड इकाई को दिया जायेगा. इस एप पर केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की ही शिकायत की जा सकेगी. फोटो और वीडियो बनाने के बाद यूजर्स को सिर्फ पांच मिनट का समय मिलेगा. पहले से ली गयी फोटो व वीडियो को इस एप पर अपलोड नहीं किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola