रांची : रिम्स में 40 साल से पड़े एंबुलेंस और उपकरण होंगे नीलाम

Updated at : 03 Jan 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रिम्स में 40 साल से पड़े एंबुलेंस और उपकरण होंगे नीलाम

रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में 40 साल से पड़े एंबुलेंस (मोबाइल मेडिकल वैन) और उपकरण को नीलाम किये जायेंगे. इसके लिए निविदा निकाली जायेगी. बुधवार को यह निर्णय रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई पर्चेज कमेटी की बैठक में लिया गया. जिस एंबुलेंस की नीलामी की तैयारी […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में 40 साल से पड़े एंबुलेंस (मोबाइल मेडिकल वैन) और उपकरण को नीलाम किये जायेंगे. इसके लिए निविदा निकाली जायेगी. बुधवार को यह निर्णय रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई पर्चेज कमेटी की बैठक में लिया गया. जिस एंबुलेंस की नीलामी की तैयारी हो रही है, वह रिम्स निदेशक कार्यालय के सामने काफी दिन से खड़ी है.
जानकारी के अनुसार इस एंबुलेंस की खरीदारी वर्ष 1970 में की गयी थी. बैठक में तय हुआ कि जो उपकरण उपयोग लायक नहीं हैं और अनावश्यक रूप से रिम्स परिसर व विभाग के कमराें में जगह घेरे हुए हैं, उन्हें एकत्र कर नीलामी के लिए डंप क्षेत्र में रखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola