त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न, सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Updated at : 05 Dec 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न, सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

रांची : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर मंगलवार को जिला के सभी प्रखंडों में मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया. चुनाव चिह्न पीठासीन पदाधिकारी मनोज रंजन ने जारी किया. वहीं, पूरे जिले में चार मुखिया, पांच पंचायत समिति सदस्य व 171 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव […]

विज्ञापन

रांची : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर मंगलवार को जिला के सभी प्रखंडों में मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया. चुनाव चिह्न पीठासीन पदाधिकारी मनोज रंजन ने जारी किया. वहीं, पूरे जिले में चार मुखिया, पांच पंचायत समिति सदस्य व 171 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होना था.

पर, वार्ड सदस्य के लिए मात्र 113 स्थानों पर ही नामांकन किये गये और सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गये. जबकि, 58 वार्ड सदस्यों के पद अब भी खाली रह गये हैं. इन 58 वार्डों के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ है. रांची जिले में वार्ड सदस्य के लिए मतदान नहीं किये जायेंगे. वहीं, पंचायत समिति सदस्य के लिए 5 पदों पर मतदान कराया जाना है जिनके लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे. वहीं, जिले के पांच पंचायतों में मुखिया का चुनाव कराया जायेगा. जिनमें कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है.

मुखिया के चार पदों के लिए 25 प्रत्याशी
मुखिया के लिए अनगड़ा प्रखंड के सालहन पंचायत व तमाड़ प्रखंड के पुंडीदीरी, उलीडीह व जारगो पंचायत में मुखिया का चुनाव कराया जाना है.
सबसे अधिक प्रत्याशी उलीडीह पंचायत में होंगे जहां एक मुखिया पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा सालहन में 5, पुंडीदीरी में 7 व जारगो पंचायत में मुखिया पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे. मुखिया के 4 पदों के लिए तमाड़ व अनगड़ा प्रखंड के 47 तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए तीन प्रखंडों ओरमांझी, सिल्ली व सोनाहातू के 36 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola