रांची : बोनस से पहले पांच राज्यों से रिपोर्ट लें
Updated at : 29 Nov 2018 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : किसानों से खरीदे जाने वाले धान पर बोनस देने संबंधी निर्णय से पहले पांच राज्यों से रिपोर्ट मंगायी जायेगी. बोनस के मुद्दे पर खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल के साथ मुख्य सचिव की बैठक हुई थी. इसमें मुख्य सचिव ने सचिव से कहा कि बोनस पर निर्णय के लिए पहले पांच राज्यों से […]
विज्ञापन
रांची : किसानों से खरीदे जाने वाले धान पर बोनस देने संबंधी निर्णय से पहले पांच राज्यों से रिपोर्ट मंगायी जायेगी. बोनस के मुद्दे पर खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल के साथ मुख्य सचिव की बैठक हुई थी.
इसमें मुख्य सचिव ने सचिव से कहा कि बोनस पर निर्णय के लिए पहले पांच राज्यों से रिपोर्ट मंगायी जाये कि वहां क्या स्थिति है. इसके बाद विभागीय स्तर से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) से यह रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है. यह रिपोर्ट बिहार, छत्तीसगढ़ व अोड़िशा के अलावा आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु से मंगायी जायेगी. गौरतलब है कि राज्य में धान खरीद एक दिसंबर से शुरू हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




