पारसनाथ पहाड़ी पर वाहन न जाने दें

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारसनाथ में दर्शन के लिए पर्यटकों या श्रद्धालुओं को केवल पैदल और डोली के माध्यम से ही जाने देने का निर्देश दिया है. उन्होंने पर्यटकों को मोटर साइकिल या अन्य वाहनाें से दर्शन के लिए ऊपर जाने काे प्रतिबंधित करने को कहा है. साथ ही वृद्ध, दिव्यांग पर्यटकों या […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारसनाथ में दर्शन के लिए पर्यटकों या श्रद्धालुओं को केवल पैदल और डोली के माध्यम से ही जाने देने का निर्देश दिया है. उन्होंने पर्यटकों को मोटर साइकिल या अन्य वाहनाें से दर्शन के लिए ऊपर जाने काे प्रतिबंधित करने को कहा है. साथ ही वृद्ध, दिव्यांग पर्यटकों या श्रद्धालुओं को अत्यंत विशेष परिस्थिति में ही जिला प्रशासन को वाहन के उपयोग की अनुमति देने काे कहा है. प्रोजेक्ट भवन में पारसनाथ पहाड़ी स्थित जल मंदिर के जीर्णोद्धार व समग्र पर्यटकीय विकास की समीक्षा करते हुए श्री दास ने कहा कि जनजातीय संस्कृति के संवर्धन व विकास के लिए मरांगबुरू का मंदिर भी पर्यटन योजना के तहत बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




