ट्रक के धक्के से पुल से गिरी कार
Updated at : 11 Aug 2018 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

कार सवार तीन चोटिल इलाज के बाद घर लौटे नामकुम : थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप शुक्रवार को ट्रक के धक्के से एक कार पुल के नीचे जा गिरी. जिससे कार पर सवार तीन लोग घायल हो गये. पुलिस ने तीनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया. घटना के संबंध में कार सवार आनंद […]
विज्ञापन
कार सवार तीन चोटिल इलाज के बाद घर लौटे
नामकुम : थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप शुक्रवार को ट्रक के धक्के से एक कार पुल के नीचे जा गिरी. जिससे कार पर सवार तीन लोग घायल हो गये. पुलिस ने तीनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया. घटना के संबंध में कार सवार आनंद सिंह ने बताया कि वे दो साथियों के साथ साकची (जमशेदपुर) से एक्सयूवी से रांची की ओर आ रहे थे. रामपुर में पुल के समीप बंपर के पास कार चालक ने अचानक ब्रेक लगायी. जिससे पीछे से आ रहा ट्रक अचानक कार के रुकने से संभल नहीं सका व कार में धक्का मार दिया. ट्रक के धक्के से कार पुल से नीचे जा गिरी. आनंद व उनके साथी इलाज के बाद जमशेदपुर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




