चान्हो : करंट से युवक की मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

चान्हो : प्रखंड के पतरातू गांव में बुधवार की रात करंट से पंकज उर्फ छोटू महतो (35 वर्ष) की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गांव में 11 हजार वोल्ट का तार लाइन तार पर गिर गया था. जिससे चलते घर के अंदर ही छोटू महतो हाइ वोल्टेज करंट की चपेट में आ […]
चान्हो : प्रखंड के पतरातू गांव में बुधवार की रात करंट से पंकज उर्फ छोटू महतो (35 वर्ष) की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गांव में 11 हजार वोल्ट का तार लाइन तार पर गिर गया था. जिससे चलते घर के अंदर ही छोटू महतो हाइ वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया.
छोटू महतो की मौत से गुस्साये ग्रामीण गुरुवार की दोपहर सोंस गुल फैक्ट्री के निकट एनएच-75 पर उतर आये व सड़क जाम करने का प्रयास किया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा, गांव के बीच से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार को बाहर से ले जाने, जर्जर तार बदलने व मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे.
बाद में वहां पहुंची विधायक गंगोत्री कुजूर, बीडीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, उप प्रमुख चंदन गुप्ता, 20 सूत्री अध्यक्ष सतीश कुमार, जिला 20 सूत्री सदस्य सफीक अंसारी, मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने ग्रामीणों को समझाया व विभाग के एसडीओ ने मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए.
वहीं बीडीओ ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत तीन हजार की सहायता राशि उपलब्ध करायी. अांबेडकर आवास योजना से घर व विधवा पेंशन दिलाने की बात कही. मजदूरी कर जीवन यापन करनेवाले मृतक छोटू महतो की एक पांच साल की बच्ची व छह माह का एक बच्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




