रिम्स ब्लड बैंक का स्टॉक घटा, थैलेसीमिया मरीजों को नहीं मिला पैक्ड सेल

रांची : रिम्स ब्लड बैंक में खून का स्टॉक नहीं बढ़ पा रहा है, जिसका खामियाजा मरीज व उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है. रविवार को सुबह खून का स्टॉक करीब 25 यूनिट के करीब पहुंच गया था, जो कुछ देर बाद और भी कम हो गया. सबसे ज्यादा परेशानी थैलेसीमिया के मरीजों को […]
रांची : रिम्स ब्लड बैंक में खून का स्टॉक नहीं बढ़ पा रहा है, जिसका खामियाजा मरीज व उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है. रविवार को सुबह खून का स्टॉक करीब 25 यूनिट के करीब पहुंच गया था, जो कुछ देर बाद और भी कम हो गया.
सबसे ज्यादा परेशानी थैलेसीमिया के मरीजों को हुई. उनको पैक्ड सेल नहीं मिल पाया, क्योंकि पैक्ड सेल का स्टॉक नहीं था. परिजन अपने छोटे-छोटे बच्चों को सुबह से लेकर पैक्ड सेल के इंतजार में बैठ रहे, जिन्हें बाद में लौटना पड़ा. वैसे लोगों को ही खून दिया गया, जो डोनर लेकर आये थे. उनको भी जिस ब्लड ग्रुप का खून चाहिए था, उसी ग्रुप का डोनर लाने के लिए कहा जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




