पहाड़ी मंदिर परिसर में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर होगी नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 4:16 AM
रांची. श्रावणी मेले के मद्देनजर पहाड़ी मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाने रखने के लिए दंडाधिकारियों के अलावा पर्याप्त पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल होंगी. मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये […]
रांची. श्रावणी मेले के मद्देनजर पहाड़ी मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाने रखने के लिए दंडाधिकारियों के अलावा पर्याप्त पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल होंगी. मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने शुक्रवार को संयुक्त आदेश जारी किया है. पहाड़ी मंदिर पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. वायरलेस सेट से लैस एक व कंट्रोल रूम बनेगा. मेले में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी भी वायरलेस सेट के साथ मौजूद रहेंगे. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










