रांची : इंटरव्यू लेने आये बीसी निर्मल को हार्ट अटैक

रांची : रांची विवि के लीगल स्टडी सेंटर में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लेने आये बीएचयू के शिक्षक व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची के पूर्व कुलपति बीसी निर्मल को बुधवार की रात हार्ट अटैक आया. वे मोरहाबादी स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे. इसकी सूचना विवि के अधिकारी को मिली, तो रात […]
रांची : रांची विवि के लीगल स्टडी सेंटर में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लेने आये बीएचयू के शिक्षक व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची के पूर्व कुलपति बीसी निर्मल को बुधवार की रात हार्ट अटैक आया.
वे मोरहाबादी स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे. इसकी सूचना विवि के अधिकारी को मिली, तो रात में ही कुलपति डॉ रमेश पांडेय, कुलसचिव डॉ एके चौधरी और प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार होटल पहुंचीं. श्री निर्मल को रात दो बजे रिम्स में भर्ती किया गया. गुरुवार की सुबह उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ एके चौधरी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




