23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : नगर विकास विभाग के बनेंगे चार अलग कैडर

रांची : नगर विकास विभाग के चार अलग कैडर बनाये जायेंगे. मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास के सहायकों व अधिकारियों का अलग कैडर बनाने से संबंधित दिये गये निर्देश के बाद नगर विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के नगर निकायों के लिए इस प्रस्तावित कैडर का गृह विभाग नगर विकास होगा. […]

रांची : नगर विकास विभाग के चार अलग कैडर बनाये जायेंगे. मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास के सहायकों व अधिकारियों का अलग कैडर बनाने से संबंधित दिये गये निर्देश के बाद नगर विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
राज्य के नगर निकायों के लिए इस प्रस्तावित कैडर का गृह विभाग नगर विकास होगा. विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है.
नगर विकास विभाग के कैडर में चार श्रेणी के अधिकारी व सहायक होंगे. नगर के प्रशासन, इंजीनियरिंग, असिस्टेंट व टाउन प्लानर के कैडर तैयार किये जा रहे हैं. कैडर बनने के बाद नगर निकायों में इसी कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों का ही पदस्थापन किया जायेगा. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कैडर के अनुरूप ज्यादातर पद सृजित हैं.
राज्य के निकायों में टाउन प्लानर के भी 1200 पदों का सृजन किया जा चुका है. कैडर गठन के साथ ही पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि कुछ कैडरों में पदों की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में वृद्धि की जरूरत महसूस की जा रही है.
इस पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अलग कैडर गठन के बाद निकायों में विशेषज्ञों का पदस्थापन होगा. इससे निश्चित रूप से कार्यदक्षता में वृद्धि होगी. श्री सिंह ने कहा कि अगले एक महीने में कैडर गठन की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद की जा सकती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें