Advertisement
नुरु में उलगुलान सभा, वृंदा करात ने कहा, केंद्र व राज्य की सरकार जनविरोधी, उखाड़ फेंके
सोनाहातू : माकपा व रांची जिला किसान सभा के तत्वावधान में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं शहादत दिवस पर राहे प्रखंड के नुरु गांव में उलगुलान सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद वृंंदाकरात ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की पीठ में छुरा मार […]
सोनाहातू : माकपा व रांची जिला किसान सभा के तत्वावधान में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं शहादत दिवस पर राहे प्रखंड के नुरु गांव में उलगुलान सभा का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद वृंंदाकरात ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की पीठ में छुरा मार रही है, तो राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में रैयत विरोधी संशोधन, जनविरोधी स्थानीय व नियोजन नीति बनाकर गरीबों को बेघर करने का काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट व जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए सभी को एकजुटता के साथ आनेवाले चुनाव में मोदी व राज्य की रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. सभा को माकपा राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा, सुफल महतो, विश्व देव सिंह मुंडा, सुखनाथ लोहरा, रामचंद्र ठाकुर पंचानंद मुंडा ने भी संबोधित किया. इस दौरान वृंदा करात ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व शहीद बिरसा क्लब सह पुस्तकालय का उद्घाटन किया. सभा की अध्यक्षता पूर्व जिप सदस्य रंगोवती देवी ने की.
बुढ़मू
स्टेिडयम में िबरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
बुढ़मू. भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर प्रमुख सुमन पहान ने माल्यार्पण किया. मौके पर धर्मगुरु महेंद्र मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं. मौके पर पूर्व प्रमुख रामेश्वर पहान, वार्ड सदस्य अखिलेश चौरसिया, राजकुमार मुंडा, फूलचंद दिगवार, विमला देवी, प्रियंका मुंडा सहित अन्य मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement