Advertisement
बंगाल में आतंक, ममता को पद पर रहने का अधिकार नहीं : भाजपा
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है़ मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने तालिबानी आतंक मचा रखा है. दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी है़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को […]
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है़ मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने तालिबानी आतंक मचा रखा है. दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी है़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को झारखंड में शरण लेना पड़ा है, लेकिन ममता सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी है़
श्री प्रभाकर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी के बावजूद भाजपा ने पंचायत चुनाव में अच्छी जीत दर्ज की है़ इससे ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी बौखला गये है़ं अभिषेक विरोधियों का सफाया करने की खुलेआम धमकी दे रहे है़ं विजयी प्रतिनिधियों को भाजपा छोड़ने के लिए धमकाया जा रहा है और हमले किये जा रहे है़ं
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है़ एक तरफ झारखंड के मरीजों का बंगाल में इलाज बंद कर दिया गया है़ वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म किया जा रहा है़ भाजपा इन मामलों में चुप नहीं बैठेगी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement