Advertisement
रांची : केंद्र की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचायें : कमलावती
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बनायी गयी रणनीति रांची : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने कहा है कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर महिलाओं को काम करना है़ संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाये़ं महिला सशक्तीकरण की दिशा […]
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बनायी गयी रणनीति
रांची : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने कहा है कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर महिलाओं को काम करना है़
संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाये़ं महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार के कार्य और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाये़ं श्रीमती सिंह पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित कर रही थी़ं
अगले चुनाव के लिए जुटने का आह्वान : प्रदेश प्रभारी ने संगठन के कामकाज की समीक्षा की़ इसके साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया़ उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला में महिलाओं के प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलेगा़ कार्यकर्ता जनसमस्या से जुड़ें और केंद्र व राज्य की योजनाओं से ज्यादा-ज्यादा लोगों को लाभान्वित करें.
प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने भावी कार्य योजनाओं की जानकारी दी़ कहा कि प्रत्येक महिलाओं को मोदी एेप डाउनलोड करना है़ इसके साथ ही हर विधानसभा से पांच वक्ताओं का नाम तय करना है और हर विधानसभा के लिए एक प्रभारी नियुक्त करने की जिम्मेदारी है़
स्मार्ट फोन रखने वाली बहनों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया़ प्रदेश अध्यक्ष ने जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर अलग-अलग प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी बनाये जाने की भी बात कही़ बैठक में उषा पांडेय, सीमा शर्मा, आरती कुजूर, कल्याणी शरण, आरती राणा, अपर्णा सेन, रागिनी सिन्हा, सीमा पात्रा सहित अन्य ने भाग लिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement