Advertisement
रांची : विवि अफसरों व कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता, बीएयू में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
रांची : बिरसा कृषि विवि में दो चरणों की वार्ता के बाद शिक्षकेतर कर्मचारियों की चार मई से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को देर रात समाप्त हो गयी. हड़ताल का बुधवार को 27वां दिन था. दो चरणों के दौरान वीसी से भी हुई वार्ता जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों की पहले विवि अधिकारियों के साथ […]
रांची : बिरसा कृषि विवि में दो चरणों की वार्ता के बाद शिक्षकेतर कर्मचारियों की चार मई से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को देर रात समाप्त हो गयी. हड़ताल का बुधवार को 27वां दिन था.
दो चरणों के दौरान वीसी से भी हुई वार्ता
जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों की पहले विवि अधिकारियों के साथ वार्ता हुई,फिर दूसरे चरण में कुलपति डॉ पी कौशल की अध्यक्षता में कर्मचारियों के साथ लगभग तीन घंटे वार्ता हुई.
इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की विधिवत घोषणा की. वार्ता में प्रथम चरण में तीन बिंदुअों पर चर्चा हुई. इसमें सात जवानों व छह कर्मचारियों का निलंबन, स्थानांतरण अौर कांके थाने में कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग हुई.
इस पर विवि प्रशासन ने पूर्ण सहमति जतायी. विवि प्रशासन ने कर्मचारियों की मांग पर हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित कर वेतन भुगतान करने तथा कर्मचारियों की सभी पांच मांगों पर सहमति जतायी.
इसके साथ ही सातवें वेतनमान का प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है. वहीं एमएसीपी व अन्य लाभ के लिए भी सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया. कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्रसीमा बढ़ाने के लिए पड़ोसी राज्यों के आधार पर प्रस्ताव बना कर सरकार के पास भेजने पर सहमति बनी. बीएयू प्रशासन ने सरकार से स्वीकृति मिलने पर इन मांगों को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया.
आज कुलपति कर्मचारियों को संबोधित करेंगे
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अबु सईद और महासचिव मेघनाथ महतो ने बताया की वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. साथ ही हड़ताल को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की गयी. कुलपति गुरुवार को अपराह्न तीन बजे आरवीसी अॉडिटोरियम में विवि के सभी कर्मचारियों को संबोधित करेंगे.
इससे पूर्व कार्यालय खुलने पर विवि के सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल में योगदान देंगे. इधर कुलपति ने कर्मचारियों को बधाई दी है अौर त्वरित गति से कार्यों का निबटारा करने की अपील की है.
वार्ता में विवि की अोर से डॉ डीएन सिंह, डॉ एमएस यादव , डॉ राघव ठाकुर, डॉ जे उरांव, डॉ जेडए हैदर, डॉ एके सिंह, डॉ आरपी सिंह, डॉ एन कुदादा, डॉ महादेव महतो, डॉ जगन्नाथ उरांव, डॉ आलोक कुमार पांडेय तथा कर्मचारियों की अोर से अबु सईद, मेघनाथ महतो, भोला महतो , संतोष लकड़ा, धर्मेंद्र, अजय गुप्ता, अनुराधा टोप्पो शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement