Advertisement
रांची : जेपीएससी सदस्य के लिए कई नाम भेजे गये
रांची : जेपीएससी के सदस्य के लिए कई सेवानिवृत्त अफसरों के नामों पर विचार किया जा रहा है. इसे लेकर कार्मिक विभाग ने कई रिटायर अफसरों की सूची विचार के लिए बढ़ायी है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के नाम भेजे गये हैं. इन […]
रांची : जेपीएससी के सदस्य के लिए कई सेवानिवृत्त अफसरों के नामों पर विचार किया जा रहा है. इसे लेकर कार्मिक विभाग ने कई रिटायर अफसरों की सूची विचार के लिए बढ़ायी है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के नाम भेजे गये हैं. इन नामों में से चार सदस्यों का चयन किया जायेगा.
ऐसे अफसरों के नाम भी भेजे गये हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति जून में होनेवाली है. जन्मेजय ठाकुर, सूर्य प्रकाश, श्रीराम तिवारी, प्रमोद तिवारी, मीणा ठाकुर सहित अन्य अफसरों के नाम विचार के लिए भेजे गये हैं. जानकारी के मुताबिक अभी जेपीएससी में एक भी सदस्य नहीं हैं. यहां कुल चार पद हैं, जो रिक्त हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement