24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : एहरा की नयी कार्यकारिणी गठित, अनिल प्रदेश प्रमुख

रांची : ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) की नयी कार्यकारिणी समिति का गठन रविवार को होटल एकॉर्ड में किया गया. इसमें अनिल किस्पोट्टा पुन: प्रदेश प्रमुख बनाये गये़ राजेश मुंडा रांची जिला प्रमुख, रुणा शुक्ला सचिव व पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव संरक्षक होंगे़ मोहन कुमार शर्मा को बोकारो जिलाध्यक्ष व संतोष कुमार को […]

रांची : ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) की नयी कार्यकारिणी समिति का गठन रविवार को होटल एकॉर्ड में किया गया. इसमें अनिल किस्पोट्टा पुन: प्रदेश प्रमुख बनाये गये़
राजेश मुंडा रांची जिला प्रमुख, रुणा शुक्ला सचिव व पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव संरक्षक होंगे़ मोहन कुमार शर्मा को बोकारो जिलाध्यक्ष व संतोष कुमार को धनबाद जिला अध्यक्ष बनाय गया है़ कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, एहरा के केंद्रीय सचिव सह स्टेट कोआर्डिनेटर सुनील किस्पोट्टा मौजूद थे़
राज्य कमेटी : संरक्षक अजयनाथ शाहदेव, प्रदेश प्रमुख अनिल किस्पोट्टा, सचिव समीर कुमार हेनरी, आशा टोप्पो, मोहिनी रितिका टोप्पो, अरविंद कुमार सिंह, सह सचिव पुष्पा मार्ग्रेट एक्का, रितेश कुमार, आयोजन सचिव सुरेशचंद्र बोदरा, देवराज कच्छप, देवेंद्र नाथ, जेकब थॉमस, कार्यालय सचिव भानु प्रताप स्वांसी, रिपोर्टिंग ऑफिसर राहुल सिंह़
रांची जिला कमेटी : जिला प्रमुख राजेश मुंडा, सचिव रुणा शुक्ला, संयुक्त सचिव विजय लकड़ा, आयोजन सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, एडविन बागे, कार्यालय सचिव आर अजय, संगीता रुंडा, रिपोर्टिंग अफसर ललन कुमार सिंह, नितीश कुमार, पब्लिसिटी आॅफिसर सुमित कुमार सिंह, मनोज कुमार बागे़
हर क्षेत्र में भरोसेमंद लोगाें की जरूरत
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हर क्षेत्र में भरोसेमंद लोगाें की जरूरत है़ मानवाधिकार के क्षेत्र में एहरा अच्छा काम कर रहा है़
मानवाधिकार कार्यकर्ता पहले तथ्यों की पूरी तहकीकात करे़ं संतुष्ट होने पर मामले को अंत तक ले जाये़ं देश का सामाजिक ताना-बाना सशक्त है़ यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं होने देंगे, तो देश और मजबूत होगा़
समाजशास्त्र विभाग, रांची विवि के डॉ प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकार की रक्षा महत्वपूर्ण है़ इस पृथ्वी पर कई तरह के जीव-जंतु हैं, पर मानव ही ऐसा है, जो अपनी आजीविका चलाने के लिए कुछ भी कर सकता है़ परिवार और समाज के लोग ही ज्यादा प्रताड़ित करते हैं. नैतिकता का होना जरूरी है़
सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि राज्य में बाल अधिकाराें के हनन, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नक्सली बताना, घरेलू हिंसा जैसी कई विषय हैं. इन्हें रोकने व जागरूकता फैलाने के लिए प्रखंड स्तर से कमेटियां बनायी गयी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें