Advertisement
अफगानिस्तान में अपहृत झारखंडी मजदूरों के मुद्दे पर सीएम से मिले विनोद सिंह
रांची : माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की़ उन्होंने मुख्यमंत्री से अफगानिस्तान में अपहृत झारखंड के चार मजदूरों की सकुशल रिहाई के मुद्दे पर चर्चा की़ माले नेता ने आग्रह किया कि भारत सरकार से बात कर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान भेजा जाये़ इस टीम […]
रांची : माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की़ उन्होंने मुख्यमंत्री से अफगानिस्तान में अपहृत झारखंड के चार मजदूरों की सकुशल रिहाई के मुद्दे पर चर्चा की़ माले नेता ने आग्रह किया कि भारत सरकार से बात कर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान भेजा जाये़ इस टीम में झारखंड के वरीय अधिकारी भी शामिल रहे़ं माले नेता का कहना था कि दूतावास से बात करें और जिस कंपनी में मजदूर कार्यरत थे, उस कंपनी पर दबाव बनाया जाये़
उल्लेखनीय है कि जिस कंपनी में झारखंड के मजदूर कार्यरत थे, वो भारतीय कंपनी है़ मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर आज ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर त्वरित कदम उठाने का आग्रह करेंगे़ सरकार मजदूरों की कुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेगी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement