19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : साल में आधे दिन भी स्कूल नहीं आते हैं 10 लाख से अधिक बच्चे, सरकार के प्रयास के बाद भी नहीं सुधर रही उपस्थिति

सुनील कुमार झा रांची : सरकार के प्रयास के बाद भी राज्य केस्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले दस लाख से अधिक बच्चे साल में आधे दिन भी स्कूल नहीं आते. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को […]

सुनील कुमार झा
रांची : सरकार के प्रयास के बाद भी राज्य केस्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले दस लाख से अधिक बच्चे साल में आधे दिन भी स्कूल नहीं आते.
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को नि:शुल्क स्कूल किट उपलब्ध कराया जाता है. स्कूल किट के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों की उपस्थित साल में कम से कम 50 फीसदी हो.
जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2015-16 में कक्षा एक से आठ में कुल 4930805 बच्चे नामांकित थे. कक्षा एक से पांच में 3470057 व छह से आठ में 1460748 बच्चों को स्कूल किट देने का लक्ष्य रखा गया था. इसमें से 3135910 बच्चों को 50 फीसदी उपस्थिति के आधार पर स्कूल किट देने के लिए चयनित किया गया. शैक्षणिक सत्र 2015-16 में लगभग 17,94,895 बच्चे साल में आधे दिन विद्यालय नहीं आये.
वहीं, शैक्षणिक सत्र 2016-17 में बच्चों की उपस्थिति में गत वर्ष की तुलना में सुधार हुआ. वर्ष 2016-17 में कुल नामांकित 4813897 में से 3623969 बच्चों की उपस्थिति साल में 50 फीसदी रही. वर्ष 2016-17 में 11,89,928 बच्चे साल में आधे दिन स्कूल नहीं आये.
शैक्षणिक सत्र 2015-16 की तुलना में वर्ष 2016-17 में विद्यालय आने वाले बच्चों की संख्या में काफी सुधार हुआ. 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति वाले बच्चों की संख्या में लगभग छह लाख की बढ़ोतरी हुई. शैक्षणिक सत्र 2017-18 में इसमें और सुधार की उम्मीद है.
सरकार चलाती कई योजनाएं : स्कूल में बच्चों की संख्या व उपस्थिति बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जाती हैं. राज्य में कक्षा एक से आठ तक बच्चों को स्कूल में दिन का खाना दिया जाता है. बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक भी दी जाती है.
राज्य सरकार की ओर से बच्चों को स्कूल किट देने की योजना चलायी जाती है. स्कूल किट में बच्चों को जूता-मौजा, बैग, कॉपी, पेंसिल बॉक्स व अन्य पाठ्य सामग्री दी जाती है. इसके बाद भी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में आशा के अनुरूप बढ़ोतरी नहीं हो रही है. बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा समय-समय पर जिलों को निर्देश भी जारी किया जाता है.
शैक्षणिक सत्र 2016-17
कुल नामांकित बच्चे : 4813897
50 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चे : 3623969
साल में आधे दिन स्कूल नहीं आने वाले बच्चे : 11,89,928
शैक्षणिक सत्र 2015-16
कुल नामांकित बच्चे : 4930805
50 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चे : 3135910
साल में आधे दिन स्कूल नहीं आने वाले बच्चे : 17,94,895
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में बच्चों की उपस्थिति
जिला नामांकन 50 %उपस्थिति
हजारीबाग 212606 167934
रामगढ़ 91512 72149
कोडरमा 106782 89851
चतरा 214192 89960
बोकारो 195398 156318
धनबाद 250014 198051
गिरिडीह 423576 381218
रांची 295485 239636
खूंटी 83616 75109
गुमला 177389 88694
लोहरदगा 76676 65174
सिमडेगा 95450 89616
जिला नामांकन 50 % उपस्थिति
पूर्वी सिंहभूम 172459 138686
सरायकेला-खरसावां 138157 128018
पश्चिमी सिंहभूम 239632 224310
देवघर 263789 190205
दुमका 207407 125748
गोड्डा 235086 154298
जामताड़ा 126035 116501
पाकुड़ 151172 117286
साहेबगंज 247035 179912
पलामू 411456 279789
लातेहार 143142 89216
गढ़वा 255831 166290

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें