28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : राज्य के 332 विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं

विडंबना. 743 स्कूलों के बच्चे कुआं व 31 के चुआं के भरोसे रांची : राज्य के शत-प्रतिशत स्कूलों में अब तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है. राज्य भर में 332 ऐसे प्राथमिक व मध्य विद्यालय हैं, जिनमें अब तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है. विद्यालयों के भौगोलिक स्थिति के कारण सभी […]

विडंबना. 743 स्कूलों के बच्चे कुआं व 31 के चुआं के भरोसे
रांची : राज्य के शत-प्रतिशत स्कूलों में अब तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है. राज्य भर में 332 ऐसे प्राथमिक व मध्य विद्यालय हैं, जिनमें अब तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है. विद्यालयों के भौगोलिक स्थिति के कारण सभी विद्यालयों में चापाकल या सप्लाई वाटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है.
राज्य के 743 विद्यालयों में बच्चे कुआं, तो 31 विद्यालयों में चुआं के भरोसे पानी पीते हैं. राज्य के 38850 विद्यालय में से 36569 विद्यालय में हैंडपंप, तो 573 विद्यालय में सप्लाइ वाटर की व्यवस्था की गयी है. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के अनुसार 332 विद्यालयों में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि 863 ऐसे विद्यालय हैं, जहां पेयजल का साधन तो हैं, पर क्रियाशील नहीं हैं. जिन विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था है, पर वह किसी कारण से क्रियाशील नहीं है. उसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कहा गया है.
मध्याह्न भोजन में होती है परेशानी
स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी होती है. स्कूलों में बच्चों के लिए दिन का खाना बनाया जाता है. पानी की व्यवस्था नहीं होने से स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने में भी दिक्कत होती है. मध्याह्न भोजन के लिए पानी दूर से लाना पड़ता है. बच्चों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाता है.
सबसे अधिक समस्या पश्चिमी सिंहभूम में
राज्य में सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम के 59 विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं है. जमशेदपुर के 45, बाेकारो के 16, देवघर के 18, दुमका के 33, गिरिडीह के 28, गोड्डा के 14, गुमला के 18, पाकुड़ के 31, पलामू के 34, साहेबगंज के 33, सरायकेला के दो व खूंटी के एक विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं है.
चतरा में सबसे अधिक हैंडपंप खराब
राज्य के 863 विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था के लिए उपयुक्त साधन हैं, पर वे काम नहीं कर रहे हैं. इसमें सबसे अधिक 245 विद्यालय चतरा में हैं. बोकारो में 178, दुमका में 49, जमशेदपुर में 79, गिरिडीह में 21, कोडरमा में 43, पलामू में 174, रामगढ़ में 61, देवघर में चार, खूंटी में चार व सरायकेला में दो विद्यालय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें