झारखंड : देवघर के पूर्व डिप्टी मेयर भाजपा में शामिल

Updated at : 04 May 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : देवघर के पूर्व डिप्टी मेयर भाजपा में शामिल

रांची : देवघर के पूर्व डिप्टी मेयर संजयानंद झा ने समर्थकों के साथ गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहीं एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जैसे प्रमुख दायित्व प्राप्त […]

विज्ञापन

रांची : देवघर के पूर्व डिप्टी मेयर संजयानंद झा ने समर्थकों के साथ गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहीं एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जैसे प्रमुख दायित्व प्राप्त कर सकता है. बाकी दलों में परिवारवाद व वंशवाद हावी है.

प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने मोबाइल से ही संजयानंद समेत सभी कार्यकर्ताअों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, संजयानंद, शिवपूजन पाठक, अमित सिंह, प्रदीव कुमार दास, गुल मोहम्मद, नरेश झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola