Advertisement
रांची :निकाय चुनाव रांची के विकास के लिए होगा : आशा लकड़ा
रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा डोरंडा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष जीतू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. महानगर अध्यक्ष सुप्रभात ने कहा कि रांची में पहली बार पार्टी के टिकट पर चुनाव हो रहा है. युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभायेगी. मेयर प्रत्याशी आशा लकड़ा ने कहा […]
रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा डोरंडा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष जीतू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. महानगर अध्यक्ष सुप्रभात ने कहा कि रांची में पहली बार पार्टी के टिकट पर चुनाव हो रहा है. युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभायेगी. मेयर प्रत्याशी आशा लकड़ा ने कहा कि निगम का चुनाव रांची के विकास का चुनाव होगा.
पूर्व के कार्यकाल में मैंने रांची के विकास के लिए कई काम किया. लेकिन कुछ और काम रह गए हैं जिसे मैंइस बार पूर्ण करूंगी. रांची के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा मैं वादा करता हूं कि इस बार रांची को सुसज्जित तरीके से सजाने का काम करेंगे. रांची की जनता के हित से जुड़े कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे. बैठक के बाद डोरंडा में पदयात्रा की गयी.
यात्रा डोरंडा बाजार,यूनुस चौक, तुलसी चौक, झंडा चौक होते हुए एजी मोड़ में समाप्त हुई.पदयात्रा में श्रीकांत, राजदीप किशोर, मदन साहू, सुरेश प्रसाद, निशिकांत चौहान, रोहित शारदा, तुषार, विजय, मदन साहू, सुरेश कुमार, नीरज प्रकाश, राकेश तिवारी, अभिजीत गुप्ता, रणधीर कुमार दास, सौरभ, राहुल उपस्थित थे.
निगम चुनाव में कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब : प्रतुल शाहदेव
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि रांची नगर निगम में कांग्रेसियों ने साजिश करके अपने मेयर प्रत्याशी को कांग्रेस का सिंबल नहीं लेने दिया़
यह बड़े आश्चर्य का विषय है कि उप महापौर पद के प्रत्याशी राजेश गुप्ता के नामांकन में कोई परेशानी नहीं हुई और न कोई तकनीकी त्रुटि आयी, लेकिन महापौर प्रत्याशी अजय तिर्की के मामले में ऐसे हालात पैदा हो गये कि उन्हें कांग्रेस का सिंबल नहीं मिला़ श्री शाहदेव ने कहा कि यह कांग्रेस की आज भी आदिवासियों के प्रति सोच दर्शाता है़
60 वर्षों तक कांग्रेसियों ने अलग राज्य का गठन नहीं होने दिया और आंदोलनकारियों पर दमन चक्र भी चलाया था़ अभी राज्यसभा चुनाव में टिकट देने की बात हुई तो उन्होंने अपने किसी आदिवासी कार्यकर्ता को ना देकर अपने थैलीशाह नेता को टिकट दिया़ आज नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के आदिवासी महापौर प्रत्याशी को सिंबल न देने का षड्यंत्र करके कांग्रेसियों ने अपना पुराना इतिहास दोहराया है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement