Advertisement
एक करोड़ आदिवासी घेरेंगे संसद झारखंड से 29 मार्च को होंगे रवाना
रांची : जय आदिवासी युवा शक्ति का ‘जयस मिशन 2018’ के तहत एक से छह अप्रैल तक दिल्ली में संसद का घेराव किया जायेगा़ इसमें देश के 10 अनुसूचित राज्यों से एक करोड़ आदिवासी शामिल होंगे. झारखंड के रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, हाजरीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सिंहभूम, खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ […]
रांची : जय आदिवासी युवा शक्ति का ‘जयस मिशन 2018’ के तहत एक से छह अप्रैल तक दिल्ली में संसद का घेराव किया जायेगा़ इसमें देश के 10 अनुसूचित राज्यों से एक करोड़ आदिवासी शामिल होंगे. झारखंड के रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, हाजरीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सिंहभूम, खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ व अन्य जगहों से भारी संख्या में लोग 29 मार्च से रवाना होंगे़ यह जानकारी होटल गंगा आश्रम में जयस के झारखंड प्रभारी संजय पाहन ने दी़
उन्होंने कहा कि यह घेराव ऐतिहासिक होगा़ इसमें अनुसूचित राज्यों में पांचवीं अनुसूची का शतप्रतिशत अनुपालन, कुरमी-तेली को झारखंड/बंगाल में एसटी का दर्जा देने के प्रस्ताव को रद्द करने, अनुसूचित जाति-जनजातीय अत्याचार निरोधक अधिनियम पर सर्वोच्च न्यायालय के आये निर्देश पर केंद्र सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने, संविधान में अनुसूचित जनजाति शब्द के स्थान पर आदिवासी लिखने, देश के विभिन्न राज्यों में विलुप्त हो रहे बेंगा जनजाति, असुर जनजाति, पहड़िया जनजाति, जारवा व ओंगा जनजाति का विकास व सुरक्षा सुनिश्चित करने, विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने आदि की मांगें की जायेंगी़ इस अवसर पर रोहित कच्छप, शाशिकांत उरांव, जितेंद्र मानकी, कमल सिंह मुंडा, संदीप कुमार बेदिया, मोची राम मुंडा, विक्की उरांव, कार्तिक उरांव व अन्य मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement