28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची़ नगर निकाय चुनाव : झामुमो की दूसरी सूची में 21 उम्मीदवार

रांची़ : झामुमो ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक झामुमो की ओर से वर्षा गाड़ी को रांची नगर निगम के लिए मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है. हालांकि पार्टी ने इस सीट के लिए डिप्टी मेयर के उम्मीदवार तय नहीं किये है. इसके […]

रांची़ : झामुमो ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक झामुमो की ओर से वर्षा गाड़ी को रांची नगर निगम के लिए मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है. हालांकि पार्टी ने इस सीट के लिए डिप्टी मेयर के उम्मीदवार तय नहीं किये है.
इसके साथ ही झामुमो ने गिरिडीह, मेदनीनगर और आदित्यपुर नगर निगम के लिए भी प्रत्याशी दिये हैं. इसके अलावा कई नगर परिषद और नगर पंचायत में भी उम्मीदवार बनाये गये हैं. बताया जा रहा है कि झामुमो डिप्टी मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार की तलाश कर रही है़ दूसरी पार्टियों में जगह नहीं मिलने वाले उम्मीदवार को इस पद के लिए प्रत्याशी बनाया जा सकता है़ झामुमो को भरोसा है कि दूसरे दलों के विक्षुब्ध यहां ठौर तलाश सकते है़ं झामुमो और आजसू दोनों ही प्रत्याशियों के मामले में वेट एंड वाच के मूड में है़
नगर पालिका का नाम पद प्रत्याशी का नाम
रांची नगर निगम मेयर वर्षा गाड़ी
डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह
बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष मधुमिता देवी
बासुकीनाथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश झा
छत्तरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह
छत्तरपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह
हुसैनाबाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल
आदित्यपुर नगर निगम मेयर रंजीत प्रधान
आदित्यपुर नगर निगम डिप्टी मेयर मनोज महतो
गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रा शेखर पाठक
सरायेकला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी
पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद भगत
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती हांसदा
चाकुलिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरी साधन मल्लिक
लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी
गिरिडीह नगर निगम मेयर प्रमिला मेहरा
गिरिडीह नगर निगम डिप्टी मेयर दीपक कुमार यादव
कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष परवेज आलम
मेदनीनगर नगर निगम मेयर निर्मला देवी
गुमला नगर परिषद अध्यक्ष अनिल एडवर्ड पन्ना
गुमला नगर परिषद उपाध्यक्ष कलीम अख्तर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें