28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

23 प्रजाति के प्रवासी पक्षी दिखे झारखंड के जलाशयों में

संरक्षण के लिए l वन विभाग ने 25 जलाशयों में कराया बर्ड सेंसस मनोज सिंह रांची : वन विभाग ने पूरे झारखंड में 21 जनवरी से लेकर नौ फरवरी 2018 तक बर्ड सेंसस कराया था. इस दौरान राज्य के 25 जलाशयों में करीब 47 हजार पक्षी देखे गये. इसमें 23 प्रजातियों के पक्षी प्रवासी थे. […]

संरक्षण के लिए l वन विभाग ने 25 जलाशयों में कराया बर्ड सेंसस
मनोज सिंह
रांची : वन विभाग ने पूरे झारखंड में 21 जनवरी से लेकर नौ फरवरी 2018 तक बर्ड सेंसस कराया था. इस दौरान राज्य के 25 जलाशयों में करीब 47 हजार पक्षी देखे गये. इसमें 23 प्रजातियों के पक्षी प्रवासी थे. सर्वे के दौरान कुल 69 प्रजातियों के पक्षी दिखे. इसमें 57 प्रजाति वाटर बर्ड के थे. करीब 12 पक्षी जलस्रोत के आसपास के थे.
इस काम में एनजीओ
का भी मिला सहयोग
वन विभाग ने बर्ड सेंसस आरबीसीएन संस्था के राज्य समन्वयक सत्य प्रकाश, भारतीय वन सेवा के अधिकारी एटी मिश्र और जमशेदपुर की एनजीओ सुमांसा के सहयोग से यह काम किया. सबसे अधिक 8180 पक्षी कांडोली डैम में दिखे. पतरातू डैम में 5523, गेतलसुद में 3556, मसानजोर में 3273 तथा पंचेत डैम में करीब 3245 पक्षी देखे गये. सबसे अधिक 49 प्रजाति के पक्षी उधवा लेक में दिखे. कोनार डैम में 41, तिलैया डैम में 39, कंडोली डैम में 37 तथा मसानजोर डैम में 36 प्रजाति के पक्षी दिखे. इस बार पिछले साल नहीं आने वाले पांच नयी प्रजाति के पक्षी भी दिखे.
जहां-जहां बर्ड सेंसस हुआ
लोटवा डैम, तिलैया डैम, उधवा झील, हटिया डैम, गेतलसुद डैम, पतरातू डैम, कांके डैम, कांडोली डैम, तोपचांची डैम, पंचेत डैम, मैथन डैम, मसानजोर डैम, गरगा डैम, तेनुघाट डैम, कोनार डैम, बुद्धा डैम, छड़वा डैम, गोंदा डैम, चांडिल डैम, डिमना लेक, सीतारामपुर डैम, कांसजोर डैम, मलय डैम, कमालदाह डैम.
हर साल बर्ड सेंसस होता है. इस बार गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सेंसस हुआ. इस बार करीब 23 प्रवासी पक्षी दिखे. कई नयी प्रजातियां भी दिखीं. सेंसस में झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड का भी सहयोग लिया गया.
-लाल रत्नाकर सिंह, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन
लुप्त प्राय पक्षी जो दिखे
व्हाइट नेकेड स्ट्रोक ब्लैक नेकेड स्ट्रोक लेजर एजेंट स्ट्रोक ओरियेंटल व्हाइट इबिस फुलवेस विहिस्लिंग डक फ्योरोजिनिस पोचार्ड वेस्टर्न मार्स हैरियर रिवर टेर्न रिविर लॉपिंग

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें