28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : कुछ इस अंदाज में CM रघुवर दास व पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने एक-दूसरे को दी शादी के सालगिरह की बधाई

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी. अर्जुन मुंडा के आवास पर शादी की 25वें सालगिरह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके आवास पर जाकर अर्जुन मुंडा व मीरा मुंडा को शादी की सालगिरह […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी. अर्जुन मुंडा के आवास पर शादी की 25वें सालगिरह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके आवास पर जाकर अर्जुन मुंडा व मीरा मुंडा को शादी की सालगिरह की बधाई दी. अर्जुन मुंडा ने भी रघुवर दास को शादी की सालगिरह की बधाई दी. श्री मुंडा ने बताया कि उनकी शादी 13 मार्च को हुई थी. 11 मार्च को उनके बेटे का जन्मदिन है.
ऐसे में रविवार को ही शादी की सालगिरह मना रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास की शादी की 39 वीं सालगिरह है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास को नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के अावास पर जाकर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद पीएन सिंह, रवींद्र राय, सुनील सिंह, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, सरयू राय, विधायक राधाकृष्ण किशोर, नवीन जायसवाल, राम कुमार पाहन, डॉ जीतू चरण राम समेत पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी. इधर, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल ने शादी की सालगिरह की बधाई दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें