Advertisement
झारखंड : राज्य के 56 हाइस्कूलों और 5 इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त….. जानें पूरा मामला
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मान्यता (स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति) की शर्त को पूरा नहीं करनेवाले 56 हाइस्कूल व पांच इंटर कॉलेज की मान्यता को समाप्त कर दिया. शिक्षण संस्थानों की मान्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड ने अपनी स्वीकृति दे दी. बोर्ड की बैठक झारखंड एकेडमिक काउंसिल […]
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मान्यता (स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति) की शर्त को पूरा नहीं करनेवाले 56 हाइस्कूल व पांच इंटर कॉलेज की मान्यता को समाप्त कर दिया.
शिक्षण संस्थानों की मान्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड ने अपनी स्वीकृति दे दी. बोर्ड की बैठक झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई.
उपायुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षण संस्थान की मान्यता समाप्त की गयी. उल्लेखनीय है कि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर राज्य भर के हाइस्कूल व इंटर कॉलेज की जांच करायी गयी थी.
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेजा था. जैक रिपोर्ट की समीक्षा कर चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर रहा है. बैठक में एक-एक हाइस्कूल व इंटर कॉलेज को स्थापना अनुमति देने व एक हाइस्कूल को प्रस्वीकृति देने की अनुशंसा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग से करने का निर्णय लिया गया. राज्य के सात अराजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की मान्यता को भी जैक बोर्ड ने स्वीकृति दी. इन कॉलेजों को एनसीटीइ से पूर्व में संबद्धता मिल चुकी है.
जैक बोर्ड ने मैट्रिक की परीक्षा के मूल्यांकन में अंकों के योग में गड़बड़ी करनेवाले 64 शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड करने के परीक्षा समिति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी. ब्लैक लिस्टेड किये गये सभी शिक्षक तीन साल तक मूल्यांकन कार्य से बाहर रहेंगे.
बोर्ड ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के मूल्यांकन केंद्र को स्वीकृति दी. बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने, वित्तीय वर्ष 2018-19 के झारखंड एकेडमिक काउंसिल के बजट को स्वीकृत किया गया. झारखंड एकेडमिक काउंसिल में आंतरिक अंकेक्षक नियुक्त करने और मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी एवं हिंदी की क्वालिफाइंग पर विचार किया गया.
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मैट्रिक में अंग्रेजी में पास होना अनिवार्य नहीं है. बैठक में विधायक स्टीफन मरांडी, अनंत कुमार ओझा, जैक के उपाध्यक्ष फूल सिंह, सत्यजीत कुमार मिश्रा, यमुना गिरी, बासुकी यादव, डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, योगेंद्र राय, राम अवतार केसरी, एजाज अहमद, दीपराम कश्यप, प्रसाद पासवान, हरमिंदर वीर सिंह, जैक के सचिव रजनीकांत वर्मा समेत जैक बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए.
इन स्कूल-कॉलेजों की समाप्त हुई मान्यता
प्रस्तावित गिरिश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी
प्रस्तावित हिंदी हाइस्कूल चापड़ी केन्दाडीह मुसाबनी
प्रस्तावित उच्च विद्यालय माहुलडीह पश्चिम सिंहभूम
प्रस्तावित आदिवासी उच्च विद्यालय टोकलो चक्रधरपुर
प्रस्तावित सूरज मंडल उच्च विद्यालय रौन्धिया सरैयाहाट
प्रस्तावित विजय राज जनजाति उवि चोरकट्ठा दुमका
प्रस्तावित गांधी आदर्श उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी साहेबगंज
प्रस्तावित जनजाति उवि गांधीग्राम गोड्डा
प्रस्तावित संत जोसफ उच्च विद्यालय डमरूहाट गोड्डा
प्रस्तावित हरिजन आवासीय उच्च विद्यालय कोहवारा गोड्डा
प्रस्तावित रसोना देवी वनवासी उच्च विद्यालय भलसुन्धिया गोड्डा
प्रस्तावित इंदिरा जनजाति उवि सरकंडा गोड्डा
प्रस्तावित मौलाना अबुल कलाम आजाद हाइस्कूल परसरिया गोड्डा
प्रस्तावित आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय केरवार गोड्डा
प्रस्तावित प्रभात तारा उच्च विद्यालय सौरी चकला मेहरामा गोड्डा
प्रस्तावित संत मेरीज उच्च विद्यालय अगियामोड़ गोड्डा
प्रस्तावित सिद्धो-कान्हू स्मारक उच्च विद्यालय नुनाडंगा महेशपुर पाकुड़
प्रस्तावित उच्च विद्यालय चंद्री अनंतपुर चतरा
प्रस्तावित ललित नारायण मिश्रा स्मारक उवि लोवागड़ा चतरा
प्रस्तावित उच्च विद्यालय पितीज इटखोरी चतरा
प्रस्तावित डॉ अंबेडकर उच्च विद्यालय शहरजामा इटखोरी चतरा
प्रस्तावित स्वामी सहजानंद सरस्वती बालिका उवि जोधाडीह मोड़ चास बोकारो
प्रस्तावित जनता उच्च विद्यालय होन्हे रामगढ़
प्रस्तावित अादर्श उच्च विद्यालय सोसोकला रामगढ़
प्रस्तावित महथा काशीनाथ उच्च विद्यालय छतरपुर
प्रस्तावित उच्च विद्यालय लइयो रामगढ़
प्रस्तावित आदर्श उवि सोसो रामगढ़
प्रस्तावित हरिहर साहू बालिका उवि गोला रामगढ़
प्रस्तावित चंद्रमोहन उच्च विद्यालय चाकुलिया पूर्वी सिंहभूम
प्रस्तावित विद्यासागर उच्च विद्यालय बावनगोड़ा पूर्वी सिंहभूम
प्रस्तावित अलकौसर गर्ल्स उवि इटकी रांची
प्रस्तावित शिव विद्या मंदिर उच्च विद्यालय डैम साइड धुर्वा
प्रस्तावित हाजी अशरफ अंसारी उवि नेवरी विकास रांची
प्रस्तावित संत एम वाई उवि सिकिदिरी रांची
प्रस्तावित उच्च विद्यालय पुलूंग देवीडीह गुमला
प्रस्तावित उच्च विद्यालय करंज गुमला
प्रस्तावित गणेशमूर्ति उच्च विद्यालय हजारीबाग
प्रस्तावित उच्च विद्यालय केरेडारी हजारीबाग
प्रस्तावित रमणीकांत महथा स्मारक उवि कुसुमदाहा धनबाद
प्रस्तावित विष्णु सेवाश्रम विद्यापीठ सिंहदाह तोपचांची धनबाद
प्रस्तावित मो मूसा मेमोरियल उवि हड़विनया हमदीनगर चतरा
प्रस्तावित उच्च विद्यालय सिमरिया चतरा
प्रस्तावित कार्तिक उरांव मेमोरियल उच्च विद्यालय उंटामोड़ चतरा
प्रस्तावित विनोद बिहारी महतो उवि जाड़ेया रांची
प्रस्तावित शिक्षा निकेतन उवि हटिया रांची
प्रस्तावित सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय धुर्वा
प्रस्तावित संत पीटर्स उच्च विद्यालय कांके रांची
प्रस्तावित इराकी उर्दू बालिका उवि करबला चौक रांची
प्रस्तावित गोस्सनर उवि अमलेशा तमाड़
इंटर कॉलेज
प्रस्तावित मौलाना आजाद कॉलेज के विज्ञान संकाय की मान्यता रद्द
प्रस्तावित गीता साइंस इंटर कॉलेज हजारीबाग के विज्ञान संकाय की मान्यता रद्द
प्रस्तावित रिपब्लिक इंटर कॉलेज रामगढ़ के कला व वाणिज्य संकाय की मान्यता रद्द
प्रस्तावित सीएन इंटर महिला कॉलेज घुटुवा रामगढ़ के कला एवं वाणिज्य संकाय की मान्यता रद्द
प्रस्तावित गढ़वा इंटर महाविद्यालय के कला संकाय की मान्यता रद्द
प्रस्तावित चौपारण इंटर कॉलेज चौपारण, हजारीबाग की पुन: होगी जांच
मौलाना आजाद कॉलेज रांची में साइंस की पढ़ाई बंद
मौलाना आजाद कॉलेज रांची में इंटर स्तर पर अब साइंस की पढ़ाई नहीं होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कॉलेज के विज्ञान संकाय की मान्यता समाप्त कर दी है. जिन 56 हाइस्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गयी है, उनमें तीन दर्जन स्कूल अनुदानित श्रेणी के स्कूल थे. इन स्कूलों को सरकार से वित्तीय सहायता मिलती थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement