Advertisement
राजधानी एक्सप्रेस की मरम्मत अब रांची में ही
रांची : रांची रेल मंडल को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. नयी व्यवस्था के तहत अब रांची-नयी दिल्ली ओर नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों की मरम्मत अब रांची में ही की जायेगी. रेल मंत्रालय ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि 15-20 दिनों में हटिया में यह काम […]
रांची : रांची रेल मंडल को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. नयी व्यवस्था के तहत अब रांची-नयी दिल्ली ओर नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों की मरम्मत अब रांची में ही की जायेगी. रेल मंत्रालय ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि 15-20 दिनों में हटिया में यह काम शुरू हो जायेगी.
इधर, रांची रेल मंडल की ओर से इसकी तैयारी जल्दी शुरू कर दी जायेगी. मालूम हो कि लंबे समय से यह मांग की जा रही थी. पहले इस ट्रेन की मरम्मत सहित अन्य काम दिल्ली में ही किये जाते थे. इससे यात्रियों की काफी शिकायतें मिलरही थीं. उम्मीद है कि रांची में मरम्मत शुरू होने के बाद से यात्रियों की शिकायतें बहुत हद तक दूर हो जायेंगी.
तुलिन-झालिदा स्टेशन के बीच ट्रेन से कई जानवर कटे : रांची. तुलिन-झालिदा स्टेशन के बीच सोमवार को कई जानवरों के ट्रेन से कटने की सूचना है. हालांकि, इससे रेल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा. बैजनाथधाम एक्सप्रेस के चालक ने तुलिन स्टेशन को यह सूचना दी है. इसके बाद विभाग की अोर से संबंधित लोगों को वहां भेजा गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement