24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : 12 व 13 फरवरी को हो सकती है ओला वृष्टि व बारिश

रांची : झारखंड वासियों को एक बार फिर ठंढ का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 फरवरी को ओला वृष्टि और बारिश का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर सर्कुलेशन बन रहा है. यह 11 फरवरी से राज्य के कई जिलों में असर डाल सकता है. […]

रांची : झारखंड वासियों को एक बार फिर ठंढ का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 फरवरी को ओला वृष्टि और बारिश का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर सर्कुलेशन बन रहा है. यह 11 फरवरी से राज्य के कई जिलों में असर डाल सकता है. 11 से लेकर 13 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 14 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है. शुक्रवार को भी राजधानी में आकाश में बादल छाये रहे. 14 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है.​​

गौरतलब है कि रांची में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था लेकिन बारिश पड़ने के बाद से तापमान में गिरावट हो गयी. हालांकि अब धूप अब पहले की तरह नर्म नहीं रही. पिछले सप्ताह से रांची में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था लेकिन बारिश पड़ने के बाद से तापमान में गिरावट हो गयी है.आज का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है. आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें