24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने बिहार के पूर्व सीएम बिंदेश्वरी दुबे की जयंती मनायी

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व इंटक नेता स्व बिंदेश्वरी दुबे की जयंती मनायी गयी. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वक्ताओं ने स्व दुबे के व्यक्तित्व और सादगी पर चर्चा करते हुए उनको कांग्रेस का संगठनकर्ता बताया. कहा कि अविभाजित बिहार […]

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व इंटक नेता स्व बिंदेश्वरी दुबे की जयंती मनायी गयी. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वक्ताओं ने स्व दुबे के व्यक्तित्व और सादगी पर चर्चा करते हुए उनको कांग्रेस का संगठनकर्ता बताया. कहा कि अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड के विकास के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.
स्व दुबे कांग्रेस में प्रतिष्ठित पदों पर रहते हुए कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत बने रहे. उन्होंने समाज को चेतना दी और मजदूरों के नारों को अमलीजामा पहनाया. कार्यक्रम में राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश ठाकुर, रवींद्र सिंह, ज्योति सिंह मथारू, अरुण श्रीवास्तव, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, सलीम खान, किशन अग्रवाल, राकेश सिन्हा, अजय कुमार, रामानंद केसरी समेत अन्य शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें