Advertisement
नगर निगम को मिले वित्तीय सहायता : चेंबर
रांची : झारखंड चेंबर की इंडोर आउटडोर एडवरटाइजर उप समिति की बैठक बुधवार को चेंबर भवन में हुई. अध्यक्षता उप समिति के चेयरमैन राजीव चटर्जी ने की. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत 108 होर्डिंग्स एडवर्टाइजर द्वारा लगाया जा रहा है. नगर निगम द्वारा बनाये […]
रांची : झारखंड चेंबर की इंडोर आउटडोर एडवरटाइजर उप समिति की बैठक बुधवार को चेंबर भवन में हुई. अध्यक्षता उप समिति के चेयरमैन राजीव चटर्जी ने की. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत 108 होर्डिंग्स एडवर्टाइजर द्वारा लगाया जा रहा है.
नगर निगम द्वारा बनाये गये शौचालय के ऊपर विज्ञापन लगा कर नगर निगम को वित्तीय सहायता पहुंचायी जाये. मौके पर झारखंड स्टेट आउटडोर एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन के महासचिव अजय पोद्दार, सौरव चक्रवर्त्ती, आशीष कुमार अग्रवाल, जुनैल अबदीन, शकीब रहमान, एनके दास, सुभजीत डे, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पुष्कर तिवारी, रवींद्र वर्मा, जितेंद्र सिन्हा, अमित राज, संतोष सिंह, खलाल मोजिद, बीके वर्मा, राजेश कुमार, देवेंद्र प्रसाद ओमेगा, पुष्कर आदि उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement