Advertisement
नगर निगम ने हरमू नदी के किनारे चल रहे खटालों को बलपूर्वक हटाया
रांची : हरमू नदी के किनारे खटाल खाेलकर हरमू नदी और शहर को गंदा करनेवालों पर सोमवार को रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने नदी किनारे बसे 20 से अधिक खटालों को खाली करा दिया. हालांकि, शुरुआत में अभियान का विरोध करते हुए खटाल संचालक नगर निगम […]
रांची : हरमू नदी के किनारे खटाल खाेलकर हरमू नदी और शहर को गंदा करनेवालों पर सोमवार को रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने नदी किनारे बसे 20 से अधिक खटालों को खाली करा दिया.
हालांकि, शुरुआत में अभियान का विरोध करते हुए खटाल संचालक नगर निगम की टीम से उलझ गये.खटाल संचालक इस बात पर अड़े रहे कि वे नदी किनारे खटाल चला रहे हैं, तो इसमें नगर निगम को क्या परेशानी है? निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कहा कि आप अपने खटाल से निकलने वाली गंदगी को नदी में बहा रहे हैं. इस पर खटाल संचालक कहने लगे कि गोबर से गंदगी नहीं होती है.
खटाल संचालकों की जिद देखते हुए निगम के अफसरों ने उनके गाय और भैंस को जब्त करना शुरू कर दिया. बात बिगड़ती देख खटाल संचालकों ने निगम की टीम के आगे हाथ जोड़ना शुरू कर दिया. उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे खुद ही खटाल को हटा लेंगे और दोबारा यहां खटाल नहीं लगायेंगे. इस पर निगम की टीम ने उनकी गायें और भैंसें वापस कर दीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement