21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एनएसयूआइ : कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन का हाल बेहाल, एक साल में हजार सदस्य बनाने में फूल रहा दम

रांची : कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन का हाल बेहाल है़ कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ का पुराना तेवर खत्म हो रहा है़ संगठन का कॉलेज कैंपस में वह पुराना दबदबा नहीं रहा़ पिछले एक वर्ष से इस संगठन का राज्य में सदस्यता अभियान चल रहा है़ संगठन से छात्रों को जोड़ने की इस मुहिम […]

रांची : कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन का हाल बेहाल है़ कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ का पुराना तेवर खत्म हो रहा है़ संगठन का कॉलेज कैंपस में वह पुराना दबदबा नहीं रहा़ पिछले एक वर्ष से इस संगठन का राज्य में सदस्यता अभियान चल रहा है़ संगठन से छात्रों को जोड़ने की इस मुहिम में एनएसयूआइ से जुड़े छात्रों में उत्साह नहीं है़ राज्य भर में हजार सदस्य बनाने में छात्र नेताओं-कार्यकर्ताओं के दम फूल रहे है़ं
सूचना के मुताबिक, हजार सक्रिय सदस्य भी राज्य भर में नहीं बन पाये है़ं रांची-धनबाद में सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बने है़ं वहीं कई जिले में सदस्यता अभियान फीका रहा है और एक सौ भी सक्रिय सदस्य संगठन में नहीं बन पाये है़ं सदस्यता अभियान की तिथि हर बार बढ़ायी जा रही है़ अब तक तीन बार सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ायी गयी है़ प्रदेश में एनएसयूआइ के अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन होने के बाद भी एक महीने के लिए सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ायी गयी है़
आधी-अधूरी कमेटी बनी, अध्यक्ष का चुनाव बाकी : प्रदेश में एनएसयूआइ की आधी-अधूरी कमेटी बनी है़ सचिव से लेकर कई जिलों में जिलाध्यक्ष बनाये जा चुके है़ं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हुआ है़ पिछली बार अध्यक्ष पद के दावेदारों का नॉमिनेशन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था़
इसके बाद दुबारा नॉमिनेशन कराया गया़ नॉमिनेशन के बाद चुनाव कराने के बजाय सदस्यता अभियान फिर से शुरू कर दिया गया़
पहले ऑनलाइन, फिर ऑफलाइन सदस्यता का फैसला : एनएसयूआइ का सदस्यता अभियान 20 जनवरी तक चलेगा़ पहले सदस्यता फॉर्म केवल ऑन लाइन भरे जाने थे़ अब ऑफ लाइन सदस्यता फॉर्म भी भरे जायेंगे़ चुनाव पदाधिकारियों की दलील है कि दूर-दराज के छात्रों को ऑन लाइन फॉर्म भरने में परेशानी है़ कई जिले में छात्र अभियान से नहीं जुड़ पा रहे हैं, उनकी सुविधा के लिए ही ऑफ लाइन की व्यवस्था की गयी है़
चुनाव पदाधिकारियों को नहीं मालूम कितने सदस्य बने
सदस्यता अभियान के बाबत प्रदेश चुनाव पदाधिकारी आजाद सिंह और प्रभारी नावेद खान ने बताया कि उन्हें सदस्यता की जानकारी नहीं है़ इसका डाटा बेस तैयार किया गया है, जो केंद्रीय चुनाव कार्यालय के पास है़ चुनाव पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि जल्द ही सदस्यता अभियान खत्म कर लिया जायेगा़ जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी में चुनाव संपन्न हो जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें