Advertisement
आदिवासियों औरर झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे जयपाल सिंह
रांची : केंद्रीय सरना समिति (अजय तिर्की गुट) के तत्वावधान में बुधवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर केंद्रीय सरना समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की […]
रांची : केंद्रीय सरना समिति (अजय तिर्की गुट) के तत्वावधान में बुधवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर केंद्रीय सरना समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे. वे एक जाने-माने राजनीतिज्ञ, लेखक, संपादक, शिक्षाविद के साथ अच्छे हॉकी खिलाड़ी भी थे.
जयपाल सिंह के नेतृत्व में 1928 में समर ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था. जयपाल सिंह मुंडा ने ही सबसे पहले अलग झारखंड राज्य की मांग की थी. जयपाल सिंह मुंडा भारतीय संविधान सभा गठन करने के वक्त एक अहम सदस्य थे, जिन्होंने आदिवासी के हक के लिए संविधान निर्माण में भूमिका निभायी. मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष संदीप तिर्की, वरीय उपाध्यक्ष नारायण उरांव, चंपा कुजूर, सचिव अरविंद गाड़ी, नवनीत उरांव, सुरेंद्र उरांव, प्रभाकर नाग सहित अन्य उपस्थित थे.
केंद्रीय सरना समिति ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी
रांची़ : केंद्रीय सरना समिति (आरआइटी बिल्डंग) ने जयपाल सिंह मुंडा की 115वीं जयंती मनायी. समिति के लोगों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़ अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों व झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे़
एक जाने-माने राजनीतिज्ञ, लेखक, संपादक व शिक्षाविद होने के साथ हॉकी के एक अच्छे खिलाड़ी भी थे़ उनके नेतृत्व में 1928 के समर ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था़ उन्होंने ही सबसे पहले अलग झारखंड राज्य की मांग की थी़ उन्होंने आदिवासियों के हक के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी़ कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संदीप तिर्की, वरीय उपाध्यक्ष नारायण उरांव, चंपा कुजूर, सचिव अरविंद गाड़ी, नवनीत उरांव, सुरेंद्र उरांव, प्रभाकर नाग आदि उपस्थित थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement