18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

रांची : महिला थाना में पति, ससुर व देवर के खिलाफ एक महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. डालटनगंज के बरसैता निवासी ससुर सुरेश प्रसाद सिंह, पति जसवंत सिंह व देवर बलबंत सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2014 […]

रांची : महिला थाना में पति, ससुर व देवर के खिलाफ एक महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. डालटनगंज के बरसैता निवासी ससुर सुरेश प्रसाद सिंह, पति जसवंत सिंह व देवर बलबंत सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2014 को हुई थी़ शादी के कुछ दिन के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा़ आये दिन मारपीट की जाने लगी़ शादी के समय पांच लाख नकद के अलावा एक बाइक भी दी गयी थी. इसके अलावा अन्य सामान दिये गये थे.
शादी के समय बताया गया था कि जसवंत सिंह बिल्डर है,लेकिन वह बेरोजगार था़ महिला ने आरोप लगाया कि जसवंत हमेशा नशा में रहता है और अन्य महिला व लड़की के साथ उसका अवैध संबंध है़ इसका विरोध करने पर उसे पीटा जाता है. महिला का मायका बिहार के आरा में है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें