इटकी. महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर बुधवार को रैली निकाली. उन्होंने मांग से संबंधित राज्यपाल के नाम बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा. आजसू की महिला समिति व झारखंड महिला संघ के संयुक्त तत्वावधान में सौंपे गये ज्ञापन में बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी की मांग की गयी है.
आजसू की महिला मोर्चा की जिला महासचिव सह चान्हो के जिप सदस्य हेमलता उरांव के नेतृत्व में आयोजित रैली की शुरुआत साहेब मोड़ कुंदी खेल मैदान से की गयी.
समापन बाजारटांड़ में हुआ. रैली में जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, जगमोहन महतो, मुखिया मंजू देवी, मुर्तेजा आलम, सइद अंसारी, जावेद मियां सहित विभिन्न महिला मंडल की सदस्य शामिल थीं.