30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भारत कांग्रेस मुक्त देश की ओर अग्रसर : अभिजात

जमशेदपुर/रांची : भाजयुमाे के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि आज भारत कांग्रेस मुक्त देश की ओर अग्रसर है.अगले कुछ वर्षाें में भारत में भाजपा का राज होगा. जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है. वे रविवार काे धालभूम क्लब में आयोजित भाजयुमाे के दाे दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र काे संबोधित […]

जमशेदपुर/रांची : भाजयुमाे के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि आज भारत कांग्रेस मुक्त देश की ओर अग्रसर है.अगले कुछ वर्षाें में भारत में भाजपा का राज होगा. जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है. वे रविवार काे धालभूम क्लब में आयोजित भाजयुमाे के दाे दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र काे संबोधित कर रहे थे. उन्हाेंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकताें से युवा मोर्चा काे काफी चुनाैतियां मिल रही हैं. उनके खिलाफ लड़ने की अावश्यकता है.
भाजयुमाे किसी जाति-पंथ या मजहब का दुश्मन नहीं है. हम संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन देश के साथ गद्दारी करने वालों का खात्मा भी जरूरी है. युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि 12 जनवरी काे स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संथाल परगना से विकास यात्रा की शुरुआत सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह साहेबगंज से प्रारंभ होगी और 23 जनवरी को देवघर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर संपन्न होगी. 275 किलाेमीटर की विकास यात्रा छह जिलों के लगभग 100 मंडलों से गुजरेगी. इस दाैरान केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियाें की जानकारी लाेगाें काे दी जायेगी. पार्टी 15 हजार नये युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेगी.
राहुल का अध्यक्ष बनना, कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : अभिजात मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी काे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना, कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उनके अध्यक्ष बनने से एक बात साफ हाे गयी है कि अगले चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में भाजपा कार्यकर्ताअाें काे अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें