27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : बैंकों से मिल कर योजनाओं में घपला कर रही है सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर साधा निशाना रांची : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार बैंकों से मिलीभगत कर कल्याणकारी योजनाओं की राशि में गड़बड़ी करा रही है. साजिश के तहत निजी बैंकों के साथ फर्जी आधार लिंकेज कर फर्जी बैंक एकाउंट में गरीबों की कल्याण योजनाओं […]

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
रांची : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार बैंकों से मिलीभगत कर कल्याणकारी योजनाओं की राशि में गड़बड़ी करा रही है. साजिश के तहत निजी बैंकों के साथ फर्जी आधार लिंकेज कर फर्जी बैंक एकाउंट में गरीबों की कल्याण योजनाओं की राशि डाल कर घोटाला किया जा रहा है.
कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ अजय ने कहा कि कांग्रेस सरकार से रद्द किये गये राशन कार्डों, कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के आधार लिंकेज की जानकारी सार्वजनिक करने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करती है. इन मांगों को लेकर 20 दिसंबर को सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस धरना देगी. कहा कि गढ़वा में प्रेमनी देवी की मृत्यु के बाद पता चला कि आधार लिंकेज में गड़बड़ी की वजह से उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही थी.
उनकी जगह 25 वर्ष पूर्व मृत शांति देवी के खाते में पेंशन की राशि डाली जा रही थी. इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 6000 लोगों के मनरेगा का पैसा बिना उनकी जानकारी के एक बैंक में खाता खोल कर डाल दिया गया. चाईबासा में के किसानों के खाते में लोन की राशि डाल दी गयी. लातेहार में एक निजी बैंक में एकाउंट खोल कर आधार लिंकेज कर दिया गया. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, बन्ना गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ प्रो विनोद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रत्यक्ष चुनाव का विरोध करेगी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी दलीय अाधार पर मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले का विरोध करेगी. कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार देश के संघीय ढांचे पर हमला कर रही है.
निकायों प्रमुखों का चुनाव अगर प्रत्यक्ष प्रक्रिया से होगा, तो चुने गये जनप्रतिनिधियों काकाम क्या होगा. यह प्रक्रिया सही है, तो राष्ट्रपति और पीएम का चुनाव भी प्रत्यक्ष मतदान से ही होना चाहिए. श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संघीय और धर्मनिरपेक्षता के ढांचे के साथ छेड़छाड़ कर रही है. यह खतरनाक है. पार्टी इसका विरोध करती है. गवर्नर से मिल कर इस मुद्दे पर विरोध दर्ज करायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें