Advertisement
राहुल के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा संगठन
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है़ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया़ आतिशबाजी की व मिठाई बांटी. कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल व ताशा बजा कर खुशी का इजहार किया़ इस मौके पर कांग्रेस नेता लाल […]
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है़ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया़ आतिशबाजी की व मिठाई बांटी. कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल व ताशा बजा कर खुशी का इजहार किया़
इस मौके पर कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की मांग कर रहे थे़ कांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने कहा कि कांग्रेस अब राहुल गांधी के नेतृत्व में सफलता की बुलंदियों तक जायेगी. संगठन और मजबूत होगा.
कांग्रेस की पुरानी परंपरा दुबारा लौटेगी और कार्यकर्ता नये जोश के साथ काम करेंगे़ इस मौके पर राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रवींद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश गुप्ता, ज्योति सिंह मथारू, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रो विनोद सिंह, संजय तिवारी, योगेंद्र सिंह बेनी, राजन वर्मा, सरवर रिजवी, संटू सिंह, वारिस कुरैशी, इस्तियाक अहमद, कौशल किशोर, आशुतोष नाथ पाठक, नेली नाथन, सलीम खान, जगदीश साहू, राकेश सिन्हा, सुनील सिंह, कुलदीप रवि, वेद तिवारी, नीतीश सिन्हा आदि ने राहुल गांधी को बधाई दी.
राहुल के नॉमिनेशन में शामिल हुए प्रदेश के नेता
रांची. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे. प्रदेश कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी के प्रस्ताव भी बने़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, सांसद प्रदीप बलमुचु, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, सांसद धीरज साहू, चंद्रशेखर दुबे और आलोक कुमार दुबे झारखंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राहुल गांधी के प्रस्ताव बने है़
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेशन के बाद प्रदेश के नेताओं ने उन्हें बधाई दी़ प्रदेश के नेताओं ने कहा कि पार्टी नयी ऊर्जा के साथ नयी दिशा तय करेगी. पार्टी को नयी ताकत मिलेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement