Advertisement
अरुण साहू बने केंद्रीय समिति के अध्यक्ष
रांची : झारखंड प्रदेश तेली समाज की बैठक रविवार को अरगोड़ा स्थित सामुदायिक भवन में हुई. इस दौरान प्रदेश तेली समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष के पद पर अरुण साहू अौर प्रधान महासचिव के रूप में प्रकाश साहू का चयन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय समिति के विस्तार के लिए अरुण साहू को अधिकृत किया […]
रांची : झारखंड प्रदेश तेली समाज की बैठक रविवार को अरगोड़ा स्थित सामुदायिक भवन में हुई. इस दौरान प्रदेश तेली समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष के पद पर अरुण साहू अौर प्रधान महासचिव के रूप में प्रकाश साहू का चयन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय समिति के विस्तार के लिए अरुण साहू को अधिकृत किया गया. संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश के जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव अौर वार्ड स्तर पर पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के नव निर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष उदासन नाग को समाज की अोर से शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. बैठक में समाज की एकजुटता के लिए लोगों से आह्वान किया गया. बैठक में धर्मदयाल साहू, दिलीप कुमार साहू, कृष्णा साहू, श्याम किशोर साहू, जगदीश साहू, शंकर साहू, मनमोहन साहू, राजकिशोर साहू, दीपक प्रसाद, मदन प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद आदि थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement