रांची: झाविमो निकाय चुनाव के साथ-साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगा़ 15 दिसंबर तक सभी जिलों में पंचायत व वार्ड स्तर पर संगठन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. सभी जिला सांगठनिक तैयारी की रिपोर्ट भेजेंगे़ इसके साथ फरवरी में दक्षिणी छोटानागपुर के जिलों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा़.
रविवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ प्रमंडलीय प्रभारी बंधु तिर्की विशेष रूप से मौजूद थे़ इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई़ श्री तिर्की ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर में झाविमो का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है़ कार्यकर्ता 2019 की तैयारी में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहें है़ं छोटानागपुर में सभी सीटों पर झाविमो का झंडा लहरायेगा़ झारखंड को झाविमो और बाबूलाल मरांडी ही बेहतर दिशा दे सकते है़ं.
झाविमो हमेशा झारखंडियों के साथ खड़ा है़ झाविमो सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि झारखंड में भाजपा का एक मात्र विकल्प झाविमो है़ सत्ता की चाशनी से दूर 2006 से लगातार झाविमो जनता की लड़ाई लड़ रही है़ उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होगा़ प्रमंडलीय बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम यादव, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, जितेंद्र वर्मा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी साहू,पवन तिग्गा, राजेश डुंगडुंग, मुकेश सिंह, मुन्ना बड़ाइक, डॉ विनोद सिंह, ओलिभा कच्छप, शिवा कच्छप सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए़