28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

इंजीनियर के पास आय से 78 लाख की संपत्ति अधिक

रांची: रामगढ़ में कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित रहे रांची के अशोक नगर निवासी यादवेंद्र सिंह चौहान की संपत्ति की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पूरी कर ली है. एसीबी के प्रवक्ता सह एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में इंजीनियर यादवेंद्र सिंह के पास आय से 78 लाख रुपये अधिक […]

रांची: रामगढ़ में कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित रहे रांची के अशोक नगर निवासी यादवेंद्र सिंह चौहान की संपत्ति की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पूरी कर ली है. एसीबी के प्रवक्ता सह एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में इंजीनियर यादवेंद्र सिंह के पास आय से 78 लाख रुपये अधिक संपत्ति पायी गयी है. पूर्व में यादवेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी पर न्यायालय से रोक लगी हुई थी. लेकिन अब यह रोक हट चुकी है.
उनकी गिरफ्तारी के लिए एसीबी ने छापेमारी की थी. पर हाल में एसीबी को पता चला कि वह अशोक नगर स्थित अपने घर में भी नहीं रह रहे हैं. उन्हें जल्द ही फरार घोषित किया जा सकता है.
वित्तीय अनियमितता के आरोप : रामगढ़ में पदस्थापित रहने के दौरान इंजीनियर यादवेंद्र सिंह चौहान पर विभिन्न योजनाआें में गड़बड़ी करने और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे. उन पर वित्तीय अनियमितता कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप हैं. सरकार से जांच का निर्देश मिलने पर एसीबी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी संपत्ति की जांच शुरू की थी. पूर्व में एसीबी की टीम अशोक नगर स्थित उनके आवास में छापेमारी की थी, तब संपत्ति अर्जित करने से संबंधित कोई विशेष साक्ष्य नहीं मिले थे. इसलिए उनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी संपत्ति की जांच की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें