BREAKING NEWS
रांची में बनेगा अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
रांची : राजधानी रांची में सरकार अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की स्थापना करेगी. इस पर 119.33 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. सरकार ने योजना की मंजूरी के बाद राशि स्वीकृत कर दी है. इसके अलावा रांची और देवघर नगर निगम के नये भवन निर्माण की योजना भी स्वीकार की गयी है. रांची नगर निगम के […]
रांची : राजधानी रांची में सरकार अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की स्थापना करेगी. इस पर 119.33 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. सरकार ने योजना की मंजूरी के बाद राशि स्वीकृत कर दी है.
इसके अलावा रांची और देवघर नगर निगम के नये भवन निर्माण की योजना भी स्वीकार की गयी है. रांची नगर निगम के नये भवन के लिए 47.99 करोड़ रुपये और देवघर नगर निगम के नये भवन के लिए 30.98 करोड़ की योजनाओं को मंजूर किया गया है. भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement